गढ़वा, मई 31 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत तिलदाग गांव के पास शुक्रवार को फरठिया गांव निवासी 25 वर्षीय रजब अंसारी का शव संदिग्ध अवस्था में एक कमरे में फंदे झूलता हुआ मिला। रजब तिलदाग स्थित एक प्लांट में ऑपरेटर के रूप में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही उसने प्लांट में नौकरी शुरू की थी। गुरुवार देर शाम वहां के स्टॉफ उसे फोन पर किसी से बात करते सुना था। उसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। खुद को गोली मार लेने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार सुबह अन्य कार्य कर रहे लोगों ने उसका शव एक गमछे के सहारे कमरे में लटकता देखा। उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि रजब की शादी करीब एक साल पहले लाकटो गांव में हुई थी। आठ से दस महीने पहले उसका तलाक हो गया था। उसके...