लोहरदगा, सितम्बर 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान फारूख अंसारी की बीवी आफरीन परवीन के रूप में हुई है। दो माह पूर्व ही आफरीन का प्रेम विवाह हुआ था। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना की रात पति बाहर काम करने गया था। जबकि सास-ससुर महिला के नंदोसी का इलाज कराने गए थे। इसी बीच घर में यह घटना हुई। मामले को लेकर सदर अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.