लखनऊ, अक्टूबर 4 -- इटौंजा, संवाददाता। महिंगवा के भिखारीपुर गांव के बाहर शनिवार को नीम के पेड़ से गंमछे के सहारे 26 वर्षीय महेंद्र यादव का शव फंदे पर लटका मिला। परिवारीजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगमा किया। महेंद्र यादव प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार सुबह महेंद्र का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पिता नरेश और परिवारीजनों ने पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से महेंद्र का झगड़ा हुआ था। उन्होंने हत्या की धमकी भी दी थी। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत हत्या की। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिवारीजन हंगामा क...