हाथरस, फरवरी 4 -- कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला बेरिया में एक विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। गांव रमन नगला निवासी मेघ सिंह की बेटी सिमरन की शादी करीब 11 महीने पहले कोतवाली सदर के गांव नगला बेरिया निवासी राजा के साथ हुई थी। बुधवार को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। किसी ने सूचना मायके पक्ष के लोगों को दे दी कि उनकी बेटी ने ससुराल में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग नगला बेरिया पहुंचे। उन्होंने देखा कि सिमरन का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस दौरान ससुराल के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। परिजन आनन-फानन में सिमरन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.