संभल, फरवरी 14 -- थाना क्षेत्र के गांव में युवक का शव गुरुवार शाम को अपने ही घर में कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक के शव को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए और चीखपुकार करने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर निवासी विनोद कुमार का शव गुरुवार शाम घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि विनोद कुमार (30 वर्ष) की पत्नी काफी समय पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी और वह घर में अकेले रह रहा था। शाम करीब सात बजे परिजन जब उसे देखने के लिए कमरे में गए तो वह साड़ी के बनाए गए फंदे पर लटका मिला। युवक को फंदे पर लटके देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने बताया कि युवक का किसी से विवाद या घरेलू क्लेश ...