अलीगढ़, फरवरी 18 -- अकराबाद। गांव नानऊ में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। महिला की मौत की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थाना विजयगढ़ के गांव बीजलपुर निवासी जहीर ने बताया है कि करीब 15 साल पहले बहन नाजरीन की शादी गांव नानऊ निवासी अकरम के साथ की थी। जिसपर चार बच्चे हैं। जहीर ने बताया है कि उसके बहनोई अकरम ने किसी दूसरी महिला से संबंध बना लिए हैं। जिसका नाजरीन विरोध करती थी। और परिवार में कलेश बनी रहती थी। इसी को लेकर सोमवार की रात 35 वर्षीय नाजरीन के घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...