आगरा, नवम्बर 28 -- शमसाबाद मार्ग स्थित महादेव नगर में गुरुवार की रात जूता कारीगर 27 वर्षीय शैलेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शैलेंद्र के पिता डालचंद एक होटल में कर्मचारी हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात 12 बजे शैलेंद्र ने खाना खाया था। उसके बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। खुदकुशी की वजह परिजनों की समझ में नहीं आ रही है। वे गहरे सदमे में हैं। सदर पुलिस ने बताया कि खुदकुशी के कारण की जांच की जा रही है। परिजनों को कुछ पता नहीं है। वे बात करने की स्थिति में भी नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...