रामपुर, नवम्बर 28 -- नगर के मोहल्ला अफ़ग़ानान में बुधवार रात शिवम (24) ने पत्नी से विवाद के बात आत्महत्या कर ली थी। पत्नी के मुताबिक विवाद के दौरान ही शिवम ने उसे कमरे से बाहर निकालकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। शिवम फंदे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर आसपड़ोसी जुट गए और पुलिस भी बुला ली। पुलिस के सामने मृतक की मां ने एक परिजन पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई। रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से शिवम की मौत की पुष्टि हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...