प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी राजू की 20 वर्षीय पत्नी खुशबू का शव शनिवार रात छत के पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पहुंचे मायके वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कह कर लोगों को शांत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...