जौनपुर, दिसम्बर 17 -- खुटहन। क्षेत्र के शेरपुर गांव में बुधवार को घर से कुछ दूरी पर खेत में पाही के कमरे में एक किशोर का फंदे से लटकता शव पाये जाने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। गांव निवासी 16 वर्षीय अंकुश पाल पुत्र विकास मंगलवार की शाम प्रतिदिन की तरह भोजन कर घर से लगभग सौ मीटर दूर पाही पर सोने चला गया। सुबह 10 बजे तक वह घर नहीं आया तो परिजन खोजते हुए पाही पर पहुंचे। आवाज़ देने और कुण्डी बजाने के बाद भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ दिए। अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंकुश का शव छत की हूक से रस्सी के फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना के पीछे क्या कारण है ...