झांसी, अक्टूबर 18 -- झांसी, संवाददाता झांसी के एरच थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव अचौसा में लैब टेक्नीशियन का शव फंदे पर झूलता मिला। उसकी छह महीने पहले शादी हुई थी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार मेंं कोहराम मच गया। पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव अचौसा निवासी नीरज प्रजापति (28) बेटा धनीराम प्रजापति झांसी में एक नर्सिंग होम में लैब टेक्नीशियन था। वह झांसी में रहता था। दो दिन पहले परिजनों से बात की। शुक्रवार को गांव अचौसा में ग्रामीण खेतों को निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक खेत पर नीरज का शव पेड़ के सहारे फंदे पर झूलता देखा तो दंग रह गए। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। खबर पाकर पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पडे़। उन्होंने बताया कि बेटा...