जौनपुर, दिसम्बर 19 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित मोलनापुर गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मोलनापुर गांव निवासी 28 वर्षीय ललिता सरोज पत्नी विजय सरोज ने गुरुवार की रात में फंदा लगा ली। मृतका का पति विजय सरोज रोजी रोटी के लिए मुंबई रहता है। एक दो वर्ष का बच्चा है। मृतका का मायका प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना के बेला गांव में है। ससुर गुलाब सरोज के अनुसार, वह वाहन चालक हैं और सवारी के चक्कर में जंघई स्टेशन गए थे। सुबह सूचना पर वह घर आया और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद कुमार अंचल ने बताया कि प्रथम सूचना के अनुसार ललिता ने गृह कलह से तंग आकर मौत को गले लगा लिया है। शव को कब्जे में लेकर पी ...