संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ठंडक में फंगस जनित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बालों में रूसी तेजी से पनप रही है। इस मौसम में रूसी होना सामान्य बात है। यह भी एक फंगस जनित रोग है। इसकी वजह से बालों के टूटने के साथ हाथ में कांख के पास और पैरों में जांघ के पास फंगस की वजह से लालिमा आ रही है। ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए पर्ची काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लाइन लगी रही। दवाओं के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। मरीजों की तादाद अधिक होने की वजह से जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ा। ठंड के मौसम से प्रभावित होने की वजह से सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज आ रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.