चक्रधरपुर, मार्च 23 -- रांची/मनोहरपुर, हिटी। चाईबासा के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा के समीप शनिवार दोपहर आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 193 बटालियन के एसआई सुनील कुमार मंडल शहीद हो गए। जबकि हवलदार पार्थ प्रीतम डे जख्मी हैं। विस्फोट में घायल होने के बाद दोनों को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए रांची लाया गया। रांची के राज अस्पताल में इलाज के दौरान एसआई सुनील कुमार मंडल का निधन हो गया। सारंडा जंगल में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना पर शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जब सुरक्षा बलों की टीम मरांगपोंगा पुल से कुछ ही दूरी पर थे, तब नक्सलियों की ओर से बिछाई गई आईईडी में विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में दोनों अफसर आ गए। बता दें कि ब्लास्ट वाली जगह से लगभग 500 मीटर दूरी पर ही सीआरपीएफ 193 बटाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.