सीवान, फरवरी 9 -- भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के लौवा रामपुर गांव में घरवालों द्वारा पढ़ाई के लिए कहने पर एक बच्चा घर से भाग गया है। राजकुमार महतो की पत्नी उर्मिला देवी के आवेदन पर शनिवार को थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। 12 वर्षीय पुत्र के घर से भाग जाने का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में उसने कहा है कि 31 जनवरी को उसने अपने पुत्र रितिक को पढ़ने के लिए कहा तो वह घर से भाग गया। अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला तो उसने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस बच्चे को खोजने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...