गंगापार, फरवरी 7 -- खेत देखने पहुंची महिला के साथ पड़ोसी ने दिन दहाड़े दुष्कर्म किया। आप बीती महिला ने पति को बताई तो वह आग बबूला हो गया। पत्नी को साथ लेकर मेजा थाने पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर महिला को बयान के लिए न्यायालय ले गई, हालांकि युवक ने महिला के आरोपों को निराधार बताया। क्षेत्र के एक गांव की महिला दोपहर बारह बजे के लगभग खेत देखने गई थी, महिला को सुनसान स्थान देख पड़ोस का युवक उसे धक्का देते हुए खेत में घसीट ले गया। जबरन दुष्कर्म कर भाग गया। पता चला है कि गांव के कुछ लोग व बिरादरी वाले एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला से समझौता कराने की में लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.