औरैया, फरवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुर मोहल्ले में पड़ोसी के यहां से आई सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। देर रात अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी तो घर में हड़कंप मच गया। हालत गंभीर होने पर गुरुवार सुबह एम्बुलेंस से सभी को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। द्वारिकापुर निवासी 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामनाथ के मुताबिक बुधवार देर शाम पड़ोस से सब्जी आई थी। रात में उन्होंने 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी, 16 वर्षीय पुत्री नीलू और 12 वर्षीय पुत्र मुनेश के साथ वही भोजन किया और सो गए। आधी रात के बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट शुरू हो गई। रात भर हालत बिगड़ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.