आजमगढ़, फरवरी 6 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव में शुक्रवार की सुबह खेत की सिंचाई करते समय पड़ोसी के खेत में पानी जाने पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी। एक पक्ष ने बाइक से धक्का मार कर कुचलने का प्रयास किया। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव निवासी बहादुर ने बताया कि उसके बेटे और पत्नी शुक्रवार की सुबह गेहूं के खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी के खेत में लगे सरसों की फसल में पानी चला गया। इसी बात को लेकर पड़ोसी ने विवाद कर दिया, ईंट पत्थर चलाने लगे। विपक्षियों ने लाठी-डंडा से मारपीट कर बहादुर की पत्नी 52 वर्षीया पुष्पा देवी, बेटा 23 वर्षीय राजन और 21 वर्षीय आशीष को घायल कर दिए। विपक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.