गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पड़ोसियों में विवाद हो गया। आरोपियों ने गर्भवती महिला उसके पति व देवर के साथ मारपीट की। घायल महिला का जीटीबी अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ित की शिकायत पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की रंजीत विहार कॉलोनी निवासी ज्ञान प्रकाश का बुधवार सुबह करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाले संजय और पुनीत के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस पर उनके भाई अमित और उनके आठ माह की गर्भवती भाभी शीतल मौके पर पहुंची। आरोपियों ने दोनों भाइयों और गर्भवती भाभी के साथ मारपीट की। जिसमें महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.