कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली के गौरा गांव की गीता देवी पत्नी स्व. जगमोहन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह बुधवार की शाम को अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान उसका बेटा प्रदीप आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेटे ने पड़ोसी जितेंद्र कुमार, अमरावती के साथ मिलकर उसको जमकर मारापीटा। मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.