फतेहपुर, फरवरी 20 -- खागा, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, चांदी की पायल, चार बिछिया व 3200 रुपये नगद बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों बदमाश पड़ोसियों के घरों की कुंडी लगाकर वारदातों को अंजाम देते थे। बीते वर्ष 26 दिसंबर को नगर के अयोध्या नगर मोहल्ले में हंसराज पुत्र स्व. जगजीत सिंह के मकान से एवं इसी मोहल्ले में इस वर्ष 4 फरवरी को प्रियंका मैरिज हाल के पास सर्राफा कारोबारी आकाश वर्मा के घर चोरों ने आभूषण, नकदी, लैपटाप व मोबाइल आदि पार कर दिए थे। आकाश की पत्नी संजना ने शिकायत दर्ज कराई थी। चोरी की दोनों घटनाओं की पुलिस संजीदगी से जांच कर रही थी। पुलिस ने जांच के दौरान मिली लीड्स पर आगे बढ़ते...