वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पड़ाव-टेंगरा मोड़ फोरलेन पर काशी और व्यासनगर स्टेशनों के बीच स्थित अंडरपास 24 मीटर चौड़ा होगा। इसपर 22 करोड़ लागत आएगी। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) की ओर से टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, पड़ाव से रामनगर होते टेंगरा मोड़ तक फोरलेन सड़क बन रही है। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटा है। विभागीय दावों पर यकीन करें तो कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। हालांकि अभी रास्ते में कई जगहों पर बिजली के पोल और तार शिफ्ट नहीं किए जा सके हैं लेकिन सड़क बना दी गई है। मार्ग पर पड़ाव से आगे रेल अंडरपास (आरयूबी) है। इसकी चौड़ाई अभी छह मीटर है। जिससे आवागमन में बाधा आ रही है। इससे फोरलेन सड़क के हिसाब से अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाई जानी है। बीच में पिलर भी रहेगा। इसके लिए पिछले दिनों ने लोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.