लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- पड़रिया तुला कस्बे में अचानक ढाबे के अंदर गिरने से ढाबा संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक संचालक की मौत से जहां परिवार व में कोहराम मच गया वहीं कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। पहाड़ापुर सवारान निवासी 45 वर्षीय रिंकू बाथम पुत्र रामचन्द्र बाथम पड़रिया तुला कस्बे में लखीमपुर भीरा राजामार्ग पर रिंकू बाथम के नाम से एक ढाबा चलाते थे। बुधवार की रात ग्राहक अधिक होने की वजह से ढाबा देर रात तक खुला था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रिंकू रात को ग्राहकों खाना खिला रहे थे, तभी अचानक से वह ढाबे के अंदर फर्स पर गिरकर बेसुध हो गए। आनन फानन में वहां पर मौजूद लोगों द्वारा रिंकू को बिजुआ सीएचसी ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से रिंकू के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रिंकू बहुत ही मिलनसार...