कटिहार, जनवरी 28 -- कटिहार, हिटी यूनाइटेड फार्म ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर एक दिवसीय देश व्यापी हड़ताल के मद्देनजर मंगलवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। सरकारी बैंकों में ताला लटका रहा। निजी क्षेत्र की बैंकों को भी हड़ताली बैंककर्मियों ने बंद कराया। एटीएम तो खुले रहे लेकिन रूपये नहीं होने के कारण निकासी करने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। लीड बैंक मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि हड़ताल के कारण 350 से 400 करोड़ का वित्तीय लेन देन प्रभावित हुआ है। लगातार चार दिन तक बैंकों में ताले लटके रहने से कटिहार में आम लोगों की परेशानी खुलकर सामने आ गई है। 24 जनवरी को सेकेंड सैटरडे, 25 को रविवार, 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश और 27 जनवरी को बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल-इन चार दिनों की बंदी ने नकदी संकट खड़ा कर दिया। हिन्दुस्तान पड़ताल में सामने आय...