बिजनौर, जनवरी 7 -- गांव खारी निवासी इस्लामुद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्लॉट के सात लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मृतक के भाई की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को 40 वर्षीय इस्लामुद्दीन का शव गौसपुर-टोपरी मार्ग के जंगल क्षेत्र में पेट में गोली लगने की हालत में बरामद हुआ था। परिजनों के अनुसार, इस्लामुद्दीन पेशे से बेल्डिंग का कार्य करता था और सोमवार को गांव के ही मुस्तफा उसे काम के बहाने अपने घर ले गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मृतक के भाई निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि इस्लामुद्दीन का मुस्तफा से प्लॉट को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.