नोएडा, मार्च 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने दिल्ली के रहने वाले दो सगे भाइयों पर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर प्लॉट में तोड़फोड़ कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने जेसीबी मशीन से प्लॉट में बने कमरे को तोड़ा और उस पर कब्जा कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाइयों समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले उदयराज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले गुलावली गांव में 100 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा था। इसके बाद प्लॉट पर कमरे का निर्माण करवाया था। पीड़ित का आरोप है कि सोमवार को दिल्ली के रहने वाले दो सगे भाई सोनू और सनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेसीबी मशीन से प्लॉट पर बने कमरे को तोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.