लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- लखीमपुर। शहर के महाराज नगर मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक प्लॉट पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही। गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खून से लथपथ शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक पलिया थाने के पलिया खुर्द गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसकी जेब से 6000 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि युवक की हत्या कर फन माल के पीछे महाराज नगर के प्लॉट पर फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी विवेक तिवारी और कोतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.