सहारनपुर, फरवरी 17 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में प्लॉट पर निर्माण कार्य के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बेहट रोड स्थित मोहल्ला चौधरी विहार निवासी मौ. समीर पुत्र अब्दुल हमीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 फरवरी को वह स्मार्ट सिटी कॉलोनी स्थित अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे हारून पुत्र मूदा हसन और नदीम पुत्र नामालूम निवासी इब्राहिम नगर, बेहट रोड वहां पहुंचे और रास्ते को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज के विरोध पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आसपास काम कर रहे लोगों ने बीच-बचाव कराया। जाते समय आरोपी जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.