फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- थाना पचोखरा अन्तर्गत अपने प्लॉट पर काम कर रही एक महिला को कुछ महिला व पुरुषों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। बैजंती देवी पत्नी नरायन सिंह निवासी आनंदपुर जारखी ने लिखाई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने प्लॉट पर काम कर रही थी तभी गांव के ही शैतान सिंह पुत्र चिरंजी लाल,सीमा देवी पत्नी छोटे लाल, बबिता देवी पत्नी राकेश आये और उसको लाठी,डंडों से पीटा,और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...