मथुरा, दिसम्बर 9 -- रियल स्टेट कारोबारी ने नामजद लोगों के खिलाफ प्लाट पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाते हुए रविवार की शाम को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कपिलदेव उपाध्याय पुत्र स्व. छैलबिहारीलाल उपाध्याय निवासी 17, चैतन्य विहार फेज-एक ने दर्ज कराई एफआईआर में अवगत कराया है कि उन्होंने और लक्ष्मीनारायण खेतान पुत्र स्व. आरपी खेतान व विनय खेतान पुत्र लक्ष्मीनारायण खेतान निवासी सी-9, सेक्टर 30, नोएडा ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण से रुकमणि विहार स्थित प्लाट संख्या बी-1 और बी-2 आवासीय योजना में क्रय किया था। बैनामा उपरांत प्राधिकरण ने कब्ज़ा प्रदान किया था। आरोप है कि 30 नवंबर को वीरसेन पुत्र होती, राकेश पुत्र पोहप सिंह, राजू पुत्र पोहप सिंह, संजय पुत्र पोहप सिंह, राजू पुत्र पोहप सिंह, विनोद उर्फ़ विमल पुत्र पोहप सिंह निवासी गोपालगढ़ ने 6-7 अन...