प्रयागराज, नवम्बर 23 -- करेली क्षेत्र में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्ष टकरा गए। उनमें जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा। मारपीट में बुर्का पहनी महिलाएं भी शामिल रहीं। हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। मामला करेली के ऐनुद्दीनपुर का है। यहीं स्थित एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल गिरा दी और प्लॉट पर कब्जे की कोशिश में जुट गया। इसी बीच खबर पाकर दूसरा पक्ष भी मौके पर आ गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...