मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में प्लॉट पर कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मुस्तफाबाद निवासी रिहान ने बताया कि गांव के जमील और उसका बेटा ईनाम उसके प्लाट पर जबरन कब्जा करना चाहते है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिए है। आरोप है कि पिछले दिनों जमील व उसके बेटे ने उनके प्लाट पर कब्जे का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता और उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने बताया कि तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.