नोएडा, अक्टूबर 10 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में भूखंड पर कब्जा करने का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रेनो वेस्ट की पवन सोसाइटी में रहने वाली महिला बबली देवी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब दो साल पहले तिगरी में चालीस लाख रुपये देकर 100 वर्ग गज का भूखंड खरीदा था। जब वह अपने प्लॉट पर निर्माण करने पहुंचीं तो कृष्ण यादव नाम का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उक्त प्लॉट को अपना बताया। पीड़िता ने बताया कि यह प्लॉट उन्होंने सुभाष यादव के माध्यम से खरीदा है। पीड़िता ने सुभाष यादव को मौके पर बुलाया तो उसने भी प्लॉट कृष्ण यादव का बताया। इसके बाद कृष्ण यादव न...