उरई, फरवरी 22 -- कोंच। कोंच के आराजीलाइन में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। मोहल्ले के निवासी शरीफ पठान ने एक व्यक्ति पर प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने रविवार को एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। शरीफ पठान के अनुसार उन्होंने कई वर्ष पूर्व मोहल्ला आराजीलाइन में विधिवत रूप से प्लॉट खरीदा था और वह उसके वैध स्वामी हैं। उनका कहना है कि हाल ही में एक व्यक्ति ने जबरन उस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने विवाद खड़ा कर दिया और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने एसडीएम से निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें उनके प्लॉट पर शांतिपूर्ण कब्जा दिलाने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ज्योति सिंह ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को जांच के न...