फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। तिगांव थाना क्षेत्र में एक प्लॉट पर जबरन कब्जा करने पहुंचे कुछ लोगों ने कंपनी कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बदरौला निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सनसिटी डबलपर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में 2011 से अकाउंटेंट और मार्केटिंग विभाग में काम कर रहा है। कंपनी के डायरेक्टर संतराज चंदीला निवासी बडोली ने वर्ष 2012-13 में गांव चिरसी निवासी रविंद्र व सुरेंद्र से 4 कनाल जमीन 70 लाख में खरीदी थी। इस जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल भी उसी समय करा लिया गया था। संजीव के मुताबिक, 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे वह और शिवम (निवासी आकिलपुर, जहांगीरपुर, गौतमबुद्धनगर) प्लॉट पर लेवलिंग का काम कर रहे थे। कुछ देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.