बागपत, दिसम्बर 14 -- थाना बड़ौत क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर 6 लाख 60 हजार रुपये की ठगी किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर की बावली रोड निवासी कलीम पुत्र जमील ने बताया कि वर्ष 2020 में बड़ौत स्थित एक प्लॉट 99.65 वर्ग मीटर का सौदा किया गया था, जिसकी कुल कीमत 6.60 लाख रुपये तय हुई। आरोप है कि उक्त राशि आरोपियों अजय राणा, सोनू राणा व उनके साथी वरुण जैन को नकद व बैंक के माध्यम से दी गई। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो प्लॉट का बैनामा किया और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित का कहना है कि कई बार संपर्क करने पर आरोपियों ने टालमटोल की और जब वह प्लॉट पर पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.