कानपुर, जनवरी 9 -- चकेरी। दहेली सुजानपुर के एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख की ठगी कर ली गई। प्लॉट न मिलने के बाद जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपित ने उन्हें धमकाया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के दहेली सुजानपुर निवासी राजेंद्र बघेल के अनुसार वर्ष 2023 में उन्होंने अपने पहचान के दहेली सुजानपुर निवासी बंशीलाल से एक प्लॉट दिलाने की बात की। आरोपित ने उन्हें एक प्लॉट दिखाया। फिर वर्ष 2024 में उन्होंने एक प्लॉट पसंद किया। इस पर उन्होंने आरोपित को कई बार में 15 लाख रुपये दिए। रकम लेने के बाद आरोपित बैनामा करने के लिए टाल मटोली करता रहा। बीती 21 दिसंबर 2025 को उन्होंने बैनामा करने का दबाव बनाया तो आरोपित ने उनसे गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपित ने धक्कामुक्की ...