लखनऊ, जुलाई 5 -- लखनऊ, संवाददाता। चिनहट में जालसाज महिला ने प्लॉट दिलाने के नाम पर एक युवक से 4.29 लाख रुपए ऐंठ लिए। तय समय में रजिस्ट्री न होने पर पीड़ित न रुपए वापस लौटाने का दबाव बनाया तो आरोपित महिला ने परिचितों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर छेड़छाड़ के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। चिनहट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महिला समेत चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरदासीखेड़ा निवासी लोकेश कुमार तिवारी के मुताबिक कुछ समय पहले पूर्व परिचित शंकर सिंह ने उनकी मुलाकात मॉल एवेन्यू स्थित लोटस पेटल अपार्टमेंट निवासी ममता सिंह से कराई थी। ममता सिंह वेलिविला कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाती हैं। जिसकी डायरेक्टर ममता सिंह व आयुषी सिंह हैं। ममता सिंह ने फैजाबाद रोड पर एक प्लॉट दिखाया। प्लॉट पसंद आने पर 4.29 लाख रुपए एडवांस दे दिया। ...