अलीगढ़, जनवरी 22 -- n हवालात में हालत बिगड़ी तो रात में परिजनों को बुलाकर सौंपा हरदुआगंज, संवाददाता। जलाली चौकी प्रभारी के विरुद्ध क्षेत्र के गांव बहरामपुर निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को पंजीकृत डाक के माध्यम से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि दस साल पहले खरीदे गए प्लॉट को जबरन खाली कराने के लिए दरोगा ने मंगलवार को हवालात में बंद कर दिया, जहां कुछ घंटे बाद रात में हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी सीएचसी लेकर भागे और परिजनों को बुलाकर सुपुर्दगी में दे दिया। शिकायतकर्ता ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बहरामपुर गांव निवासी नवी मोहम्मद पुत्र शहजाद खां ने बताया कि गांव की जायदा पत्नी जफरुद्दीन से दस साल पहले एक प्लाट 55 हजार रुपए में खरीदा था, जिसके बाद उन्होंने प्लॉट की बाउंड्रीवॉल करा दी, तभी से वह उस पर काबिज और दाखिल हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.