बदायूं, अप्रैल 20 -- शहर के सिविल लाइंस कोतवाली के रहने वाले दो लोगों ने प्लॉट की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति से प्लॉट खरीदा भुगतान भी कर दिया, लेकिन अब वह बैनामा करने से इंकार कर रहे हैं। मोहल्ला महाराज नगर के रहने वाले पवनेश पाठक और मंडी समिति की रहने वाली शकुंतला देवी ने बताया कि उन्होंने गोपी किशन पुत्र त्रिवेनी सहाय निवासी न्यू कृष्णानगर से दो प्लॉट खरीदे थे। दोनों ने शुरुआत में 50-50 हजार रुपये नगद दिए और फिर किश्तों में कुल तीन लाख रुपये का भुगतान कर दिया। आरोप है कि भुगतान पूरा होने के बाद जब बैनामा कराने की बात की गई तो गोपी किशन टाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.