मेरठ, मार्च 6 -- मेरठ। कार्यालय संवाददाता लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में प्लॉट के सौदे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। समर गार्डन निवासी वसीम का क्षेत्र में एक प्लॉट है। उसने लक्खीपुरा निवासी परवेज ने प्लॉट का सौदा किया। परवेज ने दो लाख रुपये वसीम को बयाने के तौर पर दे दिए। मंगलवार को परवेज को पता चला कि वसीम ने प्लॉट का सौदा किसी और से कर दिया है। परवेज बात करने वसीम के पास पहुंचा तो दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर लिसाड़ीगेट थाने से दरोगा कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष उनके सामने भी मारपीट पर अमादा दिखे। इसके बाद फोर्स को बुला लिया गया। फोर्स के आने से पहले ही आरोपी भाग निकले। रात में ही मुकदमा दर्ज हुआ, जिसके बाद पुलिस ने फरदीन को गिरफ्तार कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.