बरेली, फरवरी 14 -- बरेली। पस्तौर गांव में रहने वाली धनदेवी ने थाना सीबीगंज में गांव के ही जयपाल, कल्पना, विजयपाल और शोभा उर्फ सोमवती पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। धनदेवी का कहना है कि उनके नाम पर एक प्लॉट है, जिसके बंटवारे का विवाद चल रहा है। 12 फरवरी को वह प्लॉट पर पहुंचीं तो आरोपियों ने गालीगलौज कर वहां आने पर आपत्ति जताई। विरोध किया तो लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उनका आरोप है कि यह झगड़ा उनकी ननद सावित्री व कृष्णा ने कराया है। चारों आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करके निर्माण करना चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.