गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क कॉलोनी में प्लॉट के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर प्लॉट पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामपार्क कॉलोनी में बिहारी लाल पटियार और प्रीतम चंद्र भाटिया ने काफी वर्ष पहले दो प्लॉट खरीदे थे। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले प्लॉट के कागजात खो गये थे। कागजात गुम होने की रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दर्ज है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले कोर्ट से प्लॉट के बैनामा की नकल निकाल कर हरिओम राणा को करीब 21 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया। आरोप है कि प्लॉट बेचने के बाद जब उस पर निर्माण कार्य शुरू किया गया तो अमित बंसल व प्रवेश कुमार ने गाली गलौज व मारपीट कर निमार्ण कार्य रुकवा दिया। आरोप है...