बदायूं, जून 13 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के सिविल लाइंस के रहने वाले राजीव कुमार सिंघल से प्लॉट की खरीद-फरोख्त के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर कहा है कि आरोपी ने प्लॉट की वैधता छुपाकर नगद और चेक के जरिए मोटी रकम ऐंठ ली। जब जानकारी हुई कि प्लॉट सोत नदी के डूब क्षेत्र में है, तब तक रकम जा चुकी थी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के लालपुल मोहल्ला स्थित 700 वर्गगज का प्लॉट कृष्णापुरी के के रहने वाले कुलदीप मिश्रा से खरीदने का सौदा तय किया था। मध्यस्थता सर्वेश शर्मा निवासी सिविल लाइंस ने की थी। बातचीत के बाद कुलदीप मिश्रा को पहले 20 लाख रुपये नगद दिए गए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में चेक के माध्यम से कुल 30 लाख रुपये और दिए गए। शिकायत में बताया कि 9 सितंबर 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.