रुडकी, जनवरी 8 -- सुल्तानपुर में आवासीय प्लॉट के मालिक ने उसका सौदा करके ग्राहक से 25 लाख रुपए ले लिए। बाद में ना प्लॉट का बैनामा किया, ना ही उसकी रकम लौटाई। पीड़ित ने प्लॉट के मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केवलपुरी निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया उसके गांव का राजकुमार सुल्तानपुर में रहता है। वहां उसके नाम एक खाली आवासीय प्लॉट है। पिछले वर्ष उसने 30 लाख में प्लॉट का सौदा अरविंद से किया था। 7 जनवरी 2025 को 25 लाख रुपये देकर अरविंद ने नोटरी एग्रीमेंट कराया था। तय हुआ कि अक्तूबर 2025 तक बैनामा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...