भागलपुर, अक्टूबर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शहर के चर्चित घटनाओं में शामिल प्लॉटर राकेश हत्याकांड में फरार आरोपी दीपेश सिंह उर्फ सुदर्शन सिंह उर्फ सुमन सिसोदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हबीबपुर पुलिस ने उसे बांका के बाराहाट से गिरफ्तार किया। 30 मई 2023 को हबीबपुर इलाके में राकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही दीपेश फरार था। वह रेलवे में पदस्थापित है। बैजानी के रहने वाले दीपेश की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी, इश्तेहार और कुर्की वारंट निर्गत किया था। जब पुलिस उसके घर पर कुर्की के लिए गई थी तो परिजनों ने बताया था कि दीपेश का वह घर ही नहीं है। शहर में उसका घर होने की बात कह टालमटोल कर दिया गया था। आखिर वह गिरफ्तार हुआ। कांड का मुख्य आरोपी कुणाल सिंह भी बेल पर बाहर है प्लॉटर राकेश हत्याकांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.