मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- मिर्जापुर। प्लाटरों ने फर्जी तरीके से सरकारी जमीन एक जवान को बेच दी। मामले की जानकारी होने पर जवान ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्लॉटरों से जवान का पैसा वापस कराया। लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव निवासी राजबली यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात है। उनका आरोप है कि वर्ष 2022 में दो प्लाटरों ने देहात कोतवाली के लोहंदी खुर्द गांव में एक जमीन दिलाई, जिसकी कीमत लगभग नौ लाख रुपये थी। कुछ दिन बाद पता चला कि यह जमीन सरकारी है। तब प्लाटरों से अपने पैसे वापस करने की बात कही, लेकिन प्लाटर टाल मटोल करने लगे और पैसे वापस न करने की बात की। जिस पर पीड़ित ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया उसे फर्जी तरीके से प्लाटरों ने सरकारी जमीन दिलाई है। पुलिस ने मामले को संज्...