फरीदाबाद, जनवरी 13 -- फरीदाबाद। सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में अडानी पावर द्वारा सफलतापूर्वक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट में 75 विद्यार्थियों को चयनित किया। एनपीटीआई के महानिदेशक हेमंत जैन ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव पावर सेक्टर के लिए कुशल, प्रशिक्षित और सक्षम प्रोफेशनल्स तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...