दुमका, जून 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका स्थित एलआईसी कॉलोनी के सनमत मेगा स्किल सेंटर में मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यूएनडीपी दुमका से प्रमोद साहनी उपस्थित थे। ड्राइव में हेल्थकेयर सेक्टर के जीडीए ट्रेड से प्रशिक्षित 120 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिसमें से 46 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षुओं में से 25 को प्रमोद साहनी द्वारा ऑफर लेटर वितरित किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में 2050 हेल्थकेयर की ओर से नियोक्ता के रूप में बापिना सेठी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक ऋतू राज मेम, प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर प्रदीप सहा, मो. नवाब, केंद्र के सभी प्रशिक्षक, कर्मचारी एवं प्रशिक्षुओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.