गिरडीह, फरवरी 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसआईटी) गिरिडीह में बीबीए कोर्स का प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। जिसमें दो विद्यार्थियों का टीसीएस कोलकाता में चयन हुआ। बीबीए विभाग के प्रथम बैच सत्र 2022-25 के 2 विद्यार्थी नीलू कुमारी और शकील अहमद का चयन टीसीएस में हुआ है। दोनों का चयन होने पर संस्थान के निदेशक डॉ बिजय सिंह ने इसका पूरा श्रेय आई टी एंड मैनेजमेंट विभाग के विभाग प्रमुख राजीव कुमार राय और उनकी पूरी टीम को दिया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के 3 वर्ष के कठिन परिश्रम के पश्चात आज उन्हें यह फल प्राप्त हुआ। राजीव राय ने बताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव विगत 10 फरवरी को ऑनलाइन आयोजित किया गया था। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 10 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 2 विद्यार्थी चयनित हुए। बताया कि सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.